फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रेलवे के बिजली पोल पर रील बना रहा युवक करंट की चपेट में आने से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय नगर के बड़ागांव राजभर बस्ती में मंगलवार की शाम को रेलवे के ऊपरगामी बिजली पोल पर रील बनाने के चक्कर में युवक बिजली करंट के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में उसे भर्ती कराया गया। वहां से स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घोसी नगर के बड़ागांव उत्तरी राजभर बस्ती निवासी परमेश्वर राजभर का 20 वर्षीय पुत्र विश्वजीत राजभर मंगलवार की शाम चार बजे के आस पास इंदारा से दोहरीघाट को जाने वाली रेलवे लाइन पर 25 हजार वोल्टेज के पोल पर चढ़कर रील बना रहा था कि बिजली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया परंतु चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें