फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला के साथ युवक ने की मारपीट, सामान छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर घर वापस आ रही एक महिला के साथ रकौली गांव के पास एक युवक ने मारपीट कर सामना छिनने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी गीता सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को प्रयागराज से कुंभ स्नान करके घर वापस आ रही थी। रणवीरपुर से पैदल घर के तरफ जाते समय गाजीपुर जनपद के मुस्तफाबाद थाना क्षेत्र के ब्रेस्ट गांव निवासी विन्ध्याचल राजभर रास्ते में मिला अचानक मेरे साथ मारपीट करने लगा और मेरा सामान छिनने का कोशिश किया साथ ही जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें