फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मोबाइल चार्जर लगाने गई महिला को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
सर्पदंश से मृत महिला रिंकी
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के धूंस पुरवा पूरवा गांव में बृहस्पतिवार देर रात सांप के डसने से रिंकी (25) की मौत हो गई। रक्षाबंधन के त्योहार पर से पहले हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

धूंस पुरवा निवासी रामबली ने बताया कि उसकी पत्नी रिंकी बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11 बजे मोबाइल चार्जर बोर्ड में लगाने के बाद सोने जा रही थीं। इसी दौरान नीचे मौजूद एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।
सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत रिंकी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले गए। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। रामबली बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। रिंकी की दो वर्ष की बेटी और छह माह का मासूम बेटा है। हादसे के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें