फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मायके में आई महिला ने फंदा लगाकार दी जान

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर में शुक्रवार की शाम महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

कल्यानपुर गांव निवासी आरती राजभर (21) पुत्री राधेश्याम राजभर की शादी आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के आवाव में 26 अप्रैल 2024 में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे।
शादी के दिन ही बुलेट की मांग करने लगे थे। बुलेट नहीं देने पर विदाई नहीं कर रहे थे। परिजन और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद लड़की की विदाई की गई।
लेकिन बुलेट की मांग को लेकर अक्सर उत्पीड़न करते थे। बीते 25 सितंबर 2025 को परिजन आरती की विदाई करा घर लाये थे। विवाहिता की मां बिंदु देवी ने बताया कि बीती रात को उसके फोन पर ससुराल से लोगों ने देर रात लगभग 1 बजे तक बात की। आज दिन में सभी लोग घर से बाहर थे उसी दौरान आरती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। जब वह बाजार से घर आई तो दरवाजा बंद था।
विज्ञापन

दरवाजा नहीं खुलने पर घर के पीछे से जाकर देखा तो उसकी बेटी का शव सीढ़ी पर लगी बल्ली के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। आरती के पिता राधेश्याम राजभर राजगीर हैं। आरती दो बहन व एक भाई हैबड़ी थी और एक महाविद्यालय से बीटीसी कर रही थी। घटना की सूचना पर सीओ घोसी जितेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार अमरनाथ ने शव को पंचनामा बना पोस्टमार्टम के भेज भेज दिया।
इस बाबत सीओ घोसी जीतेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में अभी लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें