फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पति से भरण पोषण भत्ता और सरकार से विधवा पेंशन ले रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के थाना रामपुर क्षेत्र के लखनौर गांव निवासी पवन साहू ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पति ने बताया कि उसकी शादी ममता से 2014 में हुई थी। शादी के तीन साल बाद पत्नी से विवाद होने से 2017 से वह पत्नी को भरण पोषण के लिए पैसा दे रहा है।
विज्ञापन

बताया कि उसकी पत्नी अपने जीवित पति को मृतक दिखाकर विधवा पेंशन ले रही है। पति के अनुसार उनका अपनी पत्नी से मुकदमा चलता है। न्यायालय के आदेश पर वह अपनी पत्नी को 5 हजार रुपये महीना भरण पोषण भी देते हैं।
आरोप लगाया कि पत्नी ममता ने दो प्रधानों से मिलकर विधवा पेंशन पास करा लिया। जब उसने प्राथमिकी दर्ज कराई तो सभी दस्तावेज गायब कर दिए गए। अब रिकॉर्ड नॉट फाउंड दिखा दिया गया।
विज्ञापन

विवेचक ने दोनों प्रधान का नाम निकाल दिया। मांग की कि जो मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर गायब किया गया है विभाग से उस पर कानूनी कार्रवाई हो और प्राथमिकी दर्ज की जाए।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण मिश्र, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें