फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाजार जा रही महिला और दो किशोरी को कार ने कुचला, मां बेटी की मौत, भांजी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताज़ोपुर स्थित फोरलेन पर शनिवार की देर शाम करीब पांच बजे एक अनियंत्रित सफारी गाड़ी ने बाजार जा रही एक महिला और दो किशोरियों को रौंद दिया। मौके पर ही मन और बेटी की मौत हो गई जबकि ननिहाल आई भांजी बुरी तरह घायल हो गई। उधर घटना के बाद कर चालक तेजी से गाजीपुर की तरफ फरार हो गया। इस पूरे घटनाक्रम इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो घटनास्थल के पास एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद गांव के लोगों ने फोरलेन जाम कर दिया और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर पड़ गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मझौआ ताजोपुर निवासी गुड़िया (35) पत्नी मनोज अपने पुत्री गरिमा (16) पुत्री मनोज और मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के वलीदपुर भीरा निवासी भांजी मंजू (18) के साथ शनिवार की शाम को बढुआ गोदाम बाजार पैदल जा रही थी। अभी दोनों अपने गांव से निकलकर फोरलेन पर पहुंचे थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रही सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर तीनों को बुरी तरह रौंद दिया। घटनास्थल पर ही गुड़िया और गरिमा की दर्दनाक मौत हो गई वहीं मंजू के सिर में चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई।
उधर घटना की जानकारी होते ही मौके पर नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय और थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मौके पर पहुंच गए। उधर गुस्साए लोगों ने पूरे फोरलेन को जाम कर दिया और वाहन चालक की दो घंटे में गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मृतक मां और पुत्री के शव को जिला अस्पताल भिजवाया जहां से दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायल मंजू को भी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मिलाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतका गुड़िया के दो और छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी होने पर फोरलेन पर आए मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक गांव के लोग चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जिससे मार्ग के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें