फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मदरसा से घर लौट रहे किशोर को अगवा किया, शोर मचाने पर दो किमी दूर ले जाकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा मोहल्ला निवासी जावेद अख्तर ने दो बाइक सवार युवकों पर अपने 10 वर्षीय बेटे को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बताया गया कि फोरलेन पर पहुंचने के बाद मोहल्ले के लोगों ने बच्चे को पहचान लिया। पहचान होने की जानकारी मिलते ही दोनों युवक बच्चे को वहीं छोड़कर भाग गए। घटना दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जावेद अख्तर ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में जावेद अख्तर ने बताया कि 24 अगस्त की दोपहर करीब 12:15 बजे उनका बेटा मदरसा मिश्बाहुल उलूम से पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो युवक पहुंचे और बच्चे को कथित तौर पर जबरन बाइक पर बैठाकर फोरलेन की ओर चले गए।उन्होंने बताया कि दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है। दोनों युवक बच्चे को लेकर गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर पहुंचे थे। वहां किसी व्यक्ति ने बच्चे को पहचान लिया। इसके बाद पहचान होने की जानकारी मिलते ही दोनों युवक बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते दूसरे मोहल्ले के युवक बच्चे को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रहे थे। फिलहाल तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें