फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: दूसरे के प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी करने वाला बर्खास्त, एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश  

Wed, 24 Feb 2021 12:17 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले की मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिजौली में दूसरे के प्रमाण पत्र नाम पढ़ा रहे सहायक अध्यापक को प्रभारी बीएसए अशोक गौतम ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को सहायक अध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वेतन रिकवरी कराने का निर्देश दिया है।  

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अलाउद्दीनपुर में 9 फरवरी 2009 में अतुल कुमार सिंह की सहायक अध्यापक के रुप में तैनाती हुई थी। इसके बाद उसका स्थानांतरण मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिजौली में हो गया।

इसी बीच कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के सारा गांव निवासी ज्योति मिश्रा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की कि प्राथमिक विद्यालय बिजौली में सहायक अध्यापक पद पर तैनात अतुल कुमार सिंह फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने जुलाई 2020 में जांच कराई। इसमें सहायक अध्यापक के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में बाराबंकी जिले के फूलशाह गढ़हा में तैनात सहायक अध्यापक अतुल कुमार सिंह का शैक्षिक प्रमाणपत्र मिला। 
 

विज्ञापन

प्रभारी बीएसए अशोक गौतम ने प्राथमिक विद्यालय बिजौली में तैनात सहायक अध्यापक अतुुल कुमार सिंह को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए सर्विस बुक में दर्ज पता ग्राम पो. मधुबन के पते पर तीन बार पंजीकृत पत्र भेजा लेकिन वह वापस आ गया। उधर, जांच प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।

जांच पड़ताल के बाद प्रभारी बीएसए अशोक गौतम ने दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले प्राथमिक विद्यालय बिजौली के सहायक अध्यापक अतुल कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने और वेतन रिकवरी के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबादबाद गोहना को निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें