फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, 10 यात्री घायल

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना में रैकड मोड पर कार से टक्कर के बाद पलटा आटो।संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित रैकड मोड़ के पास शनिवार की सुबह 10 बजे तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में आटो में सवार 10 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह घरोहिया मोड़ से ऑटो सवारी लेकर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मुड़ते समय तेज रफ्तार काली कार ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर से ऑटो खाई में पलट गया।
ऑटो में सवार जुड़नपुर गांव निवासी रागिनी चौहान, प्रियंका, श्रद्धा, अन्नूपार निवासी मुकेश, नेहा, रितु, अमित और अंकित घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रीता, मुकेश, विनोद, अमित और प्रियंका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि चालक कार छोड़कर भाग गया। कार को जब्त कर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें