संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर हड़हुआ गांव में फोरलेन के किनारे अपने घर के बाहर बैठे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हाल में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार की शाम 5:30 बजे की है। घायल के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रमाशंकर यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र कृष्ण गोपाल यादव (20) मंगलवार की शाम घर के बाहर बाइक खड़ी करके बैठा था। शाम को करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारते हुए उसे रौंदकर चली गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने कार का नंबर नोट कर लिया। गंभीर रूप से घायल पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।