फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंत्री पद पर चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी ने दूसरे के पर्चे को अवैध बता किया हंगामा

Sat, 01 Dec 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
जनता पीजी कालेज के गेट पर प्रदर्शन करते महामंत्री पद के प्रत्याशी आनंन विजय और समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पर्चा वैधता की जांच की गई। इसमें चार पदों के लिए दाखिल सभी सात पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन


किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसी बीच महामंत्री पद के एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की मांग को लेकर महामंत्री पद के दूसरे प्रत्याशी ने कॉलेज गेट पर समर्थकों के साथ नारेबाजी की। कॉलेज प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

जनता पीजी कॉलेज में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रत्याशी तथा समर्थक जीत दर्ज कराने के लिए पूरा जोर लगा दिए हैं। गत शुक्रवार को अध्यक्ष सहित चार पदों के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर कॉलेज परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसी बीच महामंत्री पद के एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की मांग को लेकर कॉलेज गेट पर महामंत्री पद के दूसरे प्रत्याशी समर्थक दोपहर लगभग 12 बजे से नारेबाजी करने लगे।

हंगामा की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नामांकन पत्र पर जो फोटो चिपकाया जाता है उस फोटो पर प्रत्याशी का हस्ताक्षर होता है, लेकिन फोटो को प्रत्याशी द्वारा स्वप्रमाणित नहीं किया गया है ऐसे में उस पर्चे को निरस्त किया जाए।

प्रत्याशी के दाखिल नामांकन फार्म की दूसरी प्रति दी जाए। लगभग चार घंटे बाद कॉलेज प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। इस बाबत निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामप्रवेश सिंह ने बताया कि चार पदों के लिए दाखिल सभी सात पर्चे वैध पाए गए हैं। नामांकन फार्म पर लगे फोटो पर हस्ताक्षर होना जरूरी नहीं है। समिति द्वारा नामांकन वैध पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें