फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-तूफान का तांडव, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोझी बाजार/अमिला। रविवार को दिन भर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम लगभग चार बजे से धूल भरी तेज आंधी-तूफान और बूंदाबादी ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान अमिला क्षेत्र में दर्जनों पेड़ और बिजली के पोल धराशायी हो गए। वहीं कई लोगों के घरों पर पेड़ गिरने से लाखों की क्षति भी हुई। आंधी-तूफान का असर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी रहा। इस दौरान अलग अलग स्थनों पर चार लोग घायल हुए।
विज्ञापन

अमिला क्षेत्र एवं आस पास के गांवों में रविवार को तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे कि लगभग चार बजे धूल भरी आंधी युक्त बवंडर ने जमकर उत्पात मचाया। ऐसे में अचानक आए तीव्र तूफान और शुरू हुई बूंदाबादी ने लोगों को संभलने का भी मौका नहीं दिया। इस दौरान पेड़ एवं पोल की चपेट में आने से रीता पत्नी रामअवतार निवासी बुद्धपुरा, बादामी पत्नी सुरेश यादव निवासी मेहदूपार, अयोध्या पुत्र मोती निवासी अमिला आदि घायल हो गए।
अमिला के बाईपास रोड पर इस आंधी-तूफान से आधा दर्जन विद्युत पोल धराशायी हो गए। इसके अलावा अंबेडकर चौक, पठान टोली, सरयां व नेशनल हाइवे के किनारे भी दर्जनों विद्युत के पोल और पेड़ गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें