फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा पेंशन जल्द मिलने की उम्मीद जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विधवा पेंशन की द्वितीय छमाही की धनराशि आज से बैंकों को भेजी जाएगी। इसके लिए जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभाग द्वारा जो संकेत मिले हैं उसके अनुसार लाभार्थी हफ्ता-दस दिन बाद बैंकों से संपर्क कर योजना के द्वितीय छमाही की धनराशि प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन

विधवा पेंशन लाभार्थियों की संख्या 14875 है। शासन द्वारा योजना की द्वितीय छमाही की धनराशि जिला प्रोबेशन विभाग को फरवरी के अंत में भेज दी गई थी। विभाग ने योजना से संबंधित प्रक्रियात्मक तैयारियां पूरी कर लेने के बाद सोमवार से लाभार्थियों के बैंकों में धनराशि भेजने का निर्णय लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सात-आठ दिन बाद लाभार्थियों के खाते में 1800 रुपये आ जाएंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी पीके त्रिपाठी ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैंकों को सोमवार से धन प्रेषित किया जाएगा। विधवा पेंशन के लाभार्थी हफ्ता-दस दिन बाद अपने खाते में धनराशि की जांच कर लें। यदि किसी लाभार्थी को कोई दिक्कत होती है तो वह जिला प्रोबेशन विभाग से संपर्क कर समस्याओं का निस्तारण करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें