फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयाें ने गृहमंत्री सुशील शिंदे का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा एवं संघ परिवार पर लगाए गए आरोप लगाने को लेकर भाजपाइयों ने गुरुवार को जुलूस निकालकर गृहमंत्री सुशील शिंदे का पुतला फूंका। इस दौरान आरोप उन्होंने गृहमंत्री के आरोप को हास्यास्पद बताया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील राय ने कहा कि भारत के गृहमंत्री का बयान अत्यंत ही निंदनीय है। इस प्रकार के बयान से दुश्मन देश और आतंकियों दोनों के हौसले को बल मिलेगा साथ ही भारत की साख पर भी बट्टा लगेगा। कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि गृहमंत्री को आतंकवादी हाफिज सईद बधाई दे रहा है। कहा कि यह कहना कत्तई गलत नहीं होगा कि गृहमंत्री अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और उन्हें इस पद पर बने रहना शोभा नहीं देता। कहा कि राष्ट्रभक्तों एवं शहीदों का इस तरह अपमान भारतीय जनता पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस बयान से पूरा देश आक्रोशित है। भाजपा सड़क से लेकर संसद तक देश को तोड़ने वालों के विरुद्ध आंदोलन करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति से इस देश को तोड़ने का प्रयास कर रही है। गृहमंत्री के सिरफिरे बयान से आतंकियों को बल मिल रहा है। कांग्रेस इस देश की जनता से विश्वासघात कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे ने कहा कि गृहमंत्री के इस घृणित बयान के लिए सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। बैठक के बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आजमगढ़ तिराहे तक पहुंचे। कुछ देर के लिए कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम का भी प्रयास किया और गृहमंत्री का पुतला फूंका। राज्यमंत्री वसीम अहमद के समक्ष भी भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, विजयनरायन शर्मा, राकेश मिश्र, गनेश सिंह, संजय पांडेय, आनंद प्रताप सिंह, भरतलाल राही, सुनील गुप्ता, संतोष सिंह, आनंद सिंह रैकवार, छोटू प्रसाद आदि उपस्थित रहे। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहरीघाट में भी गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंका। इस दौरान मुख्य रूप से संतोष राय, रवींद्र वर्मा, पंकज मद्देशिया, अवधेश राय, केशभान राय, नवीन पटवा, गोपाल वर्मा, सतेंद्र राय, वीरेंद्र गौतम, अरविंद साहू, सिंटू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें