फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से मौत के बाद जिले में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दिल्ली सहित अन्य बड़े शहराें में कोहराम मचा चुके डेंगू ने जिले के एक युवक को भी लील लिया। घोसी के लाठीपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह की मौत सोमवार को लखनऊ के सहारा अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन

घोसी तहसील क्षेत्र के लाठीपुर गांव के प्रमोद कुमार सिंह पुत्र विजय सिंह दिल्ली के किसी कंपनी में कार्यरत थे। दिल्ली में वह बुखार ने से पीडि़त हुए तो घर लौट आए। यहां भी इलाज के बाद ठीक नहीं हुआ तो उसे 16 अक्तूबर को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे डेंगू की आशंका जताते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन प्रमोद को लेकर सारनाथ स्थित मेरीडियन अस्पताल पहुंचे। यहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से 30 अक्तूबर को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लखनऊ के सहारा अस्पताल लेकर गए और उसे भर्ती कराया गया। यहां डेंगू बुखार की पुष्टि के बाद सोमवार की उसकी मौत हो गई। तीन भाइयों में प्रमोद सबसे बड़ा था और बाहर कमाकर घर का खर्च चलाता था। उधर, सीएमओ नंदलाल यादव का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। डेंगू से बचाव के लिए जिले में दवा आदि का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें