मल्हनीबाजार। सहकारी पीजी कालेज मेहरावां में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में सर्वोदय डिग्री कालेज घोसी चैंपियन रहा। मऊ के खिलाड़ियों ने महाविद्यालय भुड़कुड़हा गाजीपुर को पराजित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि टीडी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. यूपी सिंह ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
सेमीफाइनल का पहला मैच सहकारी पीजी कालेज मेहरावां तथा महंत राम आसरे दास पीजी कालेज भुड़कुड़हा गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें भुड़कुड़हा कालेज विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय महिला कालेज गाजीपुर तथा सर्वोदय डिग्री कालेज घोसी (मऊ) के बीच खेला गया। सर्वोदय पीजी कालेज ने प्रतियोगिता जीत लिया। समापन समारोह में डा. यूपी सिंह ने कहा कि मौजूदा दौर में शिक्षा की जरूरत पर विस्तार से चर्चा किया। लेकिन शिक्षा के साथ खेल के महत्व को भी उन्होनें सराहा। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि व्यक्तित्व विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सचिव राजीव सिंह सिंह ने भी अपनी बात रखी। समारोह की अध्यक्षता प्रचार्य डा. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अखिलेश गौतम, अमरजीत, नीरज सिंह, शिव प्रताप सिंह, विवेक सिंह, इश्तियाक अहमद, कमलेश राय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन रणधीर कुमार ने किया।