फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पति पर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद चौहान ने फतहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख के पति और दोहरीघाट के पूर्व ब्लाक प्रमुख के ऊपर आगामी अविश्वास प्रस्ताव में भाग न लेने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीडि़त द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष ने मामले को पूर्व के प्रमुख चुनाव में पैसे के लेनदेन से जुड़ा विवाद बताया है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के भिटियामाफी निवासी व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद चौहान पुत्र किशुन चौहान की फतहपुर तालरतोय बाजार में कपड़ों की दुकान है। प्रमोद का आरोप है कि शनिवार की अपराह्न जब वह दुकान पर था। तभी दोहरीघाट के पूर्व ब्लाक प्रमुख व वर्तमान फतहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख पति तीन-चार साथियों के साथ पहुंचे। पहुंचने के साथ ही आगामी 17 नवंबर को फतहपुर मंडाव ब्लाक के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में न भाग लेने के लिए चेताया। इस पर मेरे द्वारा विरोध किया गया तो मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे। इस बीच कुछ स्थानीय लोग आ गए तो सभी उल्टे पांव वापस हो लिए। प्रमोद ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने और परिवार की जान पर खतरा बताया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि ब्लाक प्रमुख पति से बात हुई है। पूर्व के प्रमुख चुनाव में पैसे के लेनदेन का मामला है। फिर भी किसी तरह की कोई घटना होती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें