फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर बुनकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद अंसार नगर स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार को एक बुनकर मजदूर की मौत हो गई। वह शौच करने के लिए काम छोड़कर कान में एअरफोन लगाकर गाना सुनते हुए निकला था। संभावना जताई जा रही है कि कान में एअरफोन लगने के चलते उसे गाड़ी आवाज नहीं सुनाई दी होगी और वह उसकी चपेट में आ गया होगा। मृतक आजमगढ़ जनपद के जहानागंज का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बाजार का निवासी आरिफ (30) पुत्र बदरुज्जमा मुहम्मदाबाद के खैराबाद अंसार नगर में पावरलूम चलाकर रोजी रोटी चलाता था। ईद पर छुट्टी बिताकर वह आया था। मंगलवार की दोपहर को काम छोड़कर अपने साथियों को शौच के बहाने निकला था। इस बीच वह शौच करने रेलवे लाइन के उस पार चला गया। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटा तो उसके साथी परेशान हो गए। मोबाइल पर संपर्क करने पर घंटी जा रही थी लेकिन कोई उठा नहीं रहा था। घंटों प्रयास के बाद मोबाइल पर घंटी बजाते बजाते उसके साथी रेलवे किनारे पहुंचे तो मोबाइल की घंटी बज रही थी और पास में ही उसका ट्रेन से कटकर शव क्षत विक्षत पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो उसने शव को अपने कब्जे में थाने लाया। बाद में परिजनों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें