फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गर्मी की दस्तक के साथ ही जिले में संक्रामक रोगोें से निपटने के लिए कोई कारगर उपाय नहीं हुए, जिसका खामियाजा एक छात्रा ने भुगता। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द में शुक्रवार की रात डायरिया से कक्षा नौ की छात्रा की मौत हो गई। जबकि स्वास्थ्य केंद्रों को संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए सतर्क किया गया है। लेकिन गांवों में न तो किसी दवा का वितरण किया गया है और न नहीं छिड़काव।
विज्ञापन

गर्मी की दस्तक के साथ ही जिले में संक्रामक रोगोें से निपटने के लिए कोई कारगर उपाय नहीं किए जा सके हैं। कागजोेेें में ही कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। दवाओं का टोटा भी बना हुआ है। ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों पर थोड़ी बहुत दवाओें से काम चलाया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य केंद्रों को संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए सतर्क तो कर दिया गया है। लेकिन गांवों में न तो किसी दवा का वितरण किया गया है और न ही छिड़काव। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द में शुक्रवार की रात अचानक डायरिया से होने से कक्षा नौ की छात्रा कंचन पुत्री विजई की हालत काफी खराब हो गई। परिजन जब तक उसे उपचार के लिए दोहरीघाट स्वास्थ्य केेंद्र ले जाते उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिजनोें में कोहराम मच गया है। आए दिन संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से लोग दहशत में हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रभाकर पांडेय का कहना है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रोें को सतर्क कर दिया गया है। चिकित्सकोें को हिदायत दी गई है कि दवाओें का वितरण कराएं। कुछ और दवाएं जो उपलब्ध नहीं हो पाई हैं, उनकी भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें