दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के छुतिधर मेें सोमवार की अपराह्न ट्रैक्टर ट्राली पर लदे अरहर के बोझ में बिजली तार से स्पर्श होते ही चिनगारी से आग लग गई। इसके बाद चालक और ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर जान बचाकर भागे। खेतों में लटक रहे तार को लेकर बिजली विभाग के प्रति लोगों मेें जबरदस्त आक्रोश है।
धनौली निवासी प्रजापति राय पुत्र स्व. रामप्यारे राय अपने छुतिधर स्थित खेत से अरहर की फसल कटवाकर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर घर ला रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही कुछ दूर पर पहुंची खेत में लटक रहे बिजली के तार से स्पर्श होते ही तारोें से निकली चिनगारी से अरहर के बोझ में आग पकड़ लिया। जब ट्रैक्टर ट्राली पर सवार दो मजदूर और चालक रामअवध आग को देेखे तो किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाए। चालक के सक्रियता से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी होेते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति काफ ी आक्रोश जताया। प्रजापति राय का कहना है कि तारोें के खेत में लटकने के चलते ही आग की घटनाएं ज्यादातर हो रही है। लेकिन बिजली विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेग रहा है। यदि स्थिति बनी रही तो किसान सड़कोें पर उतरने के लिए मजबूर होगा।