फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनाया, खाया फिर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपराधियों के हनक के आगे पुलिस की धमक फीकी पड़ने लगी है। दोहरीघाट कस्बा में अपराधी गोपाल उर्फ लंगड़ बुधवार को एक टेंपो चालक को कब्जे में लेकर मीट खरीदने के बाद रात में साढ़े आठ बजे रामनगर में साथियों के साथ बनाने खाने के बाद फायरिंग करना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पिकेट पर तैनात दो सिपाही भी सहम गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बदमाशोें को खदेड़ा, लेकिन वे भाग निकले। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाशोें की डिस्कवर भी बरामद हुई है। चेयरमैन पुत्र की हत्या में बदमाश आरोपी है।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाने के टाप फाइव अपराधियों में शुमार और हिस्ट्रीशीटर कस्बा निवासी गोपाल उर्फ लंगड़ पर कई संगीन मुकदमेे दर्ज हैं। चेयरमैन मनोरमा देवी के पुत्र की हत्या में भी वह आरोपी है। हाल में ही कारागार से रिहा हुआ है। बुधवार को कस्बे के मुक्तिधाम रोड से टेंपो चालक को पकड़ा और उससे डेढ़ किलो मीट खरीदवाया। टेंपो से सीमावर्ती जनपद आजमगढ़ के पास रामनगर नई बाजार के पास अपने दो साथियोें के पास पहुंचा और मीट बनाकर खाया। इसके बाद असलहे से फायरिंग करने लगा। पास में ही पिकेट पर तैनात दो सिपाही आवाज सुनकर सकते में आ गए। घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को दी। जानकारी होते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बदमाशोें को खदेड़ा, लेकिन वे भाग निकले। मौके पर बिना नंबर प्लेट की डिस्कवर बाइक बरामद हुई। टेंपो के साथ राजू और हरिद्वार को पुलिस ने कपड़ लिया। दोनोें ने पुलिस को बताया कि बदमाश जबरदस्ती ले गए थे। बाद में पुलिस ने दोनोें का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि बदमाशों की धर पकड़ लिए पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें