मधुबन। थाना क्षेत्र के अहिरूपुर गजियापुर निवासी युवक से आनलाइन खरीद एप का झांसा देकर उसके खाते से छह बार में 95 हजार रुपये निकाल लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने बृहस्पतिवार केे थाने पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध मधुबन थाने में तहरीर दी।
सौंपी तहरीर में मधुबन थाना क्षेत्र के मनोज मौर्य ने बताया कि उसका दुबारी स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। आरोप लगाया कि गत दिवस मेसो एप जो कि ऑनलाइन खरीद बिक्री का एक एप है। उसी के माध्यम से एक यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर से कॉल कर धोखे से छह बार में 95 हजार 321 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया।