फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर भक्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां ब्लॉक क्षेत्र के अछार गांव स्थित बाबू का पूराडीह स्थान पर चल रहे सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन तड़के से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। यज्ञ में आए लोग हवन पूजन कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा किया।
विज्ञापन

दूर दराज सहित विभिन्न इलाकों से भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं मेें यज्ञ स्थल की परिक्रमा करने की होड़ मची हुई थी। लोग जयकारे लगाते हुए यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर रहे थे। लोग दौड़-दौड़कर 101, 1001 बार यज्ञ स्थल की परिक्रमा लगा रहे थे। इस मौके पर आचार्य कमलेश जी महाराज ने कहा कि यज्ञ में हवन पूजन करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा कि यह जीवन अनमोल है। ईश्वर की भक्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। कहा कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं। इस अवसर पर अखंड प्रताप सिंह, कैलाश मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, धीरज मौर्य, दीपक गोड़, दुर्गेश गोड़, राजू विश्वकर्मा, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें