फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास, आगजनी में आरोपी ने किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ पर गत दिनों ऑटो और प्राइवेट बस की टक्कर में जख्मी बच्चों को लेकर सड़क पर किए जाम और सरकारी वाहनों की तोड़फोड़ और आगजनी, पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपी अभिमन्यु राणा ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम लोकेश नागर ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। आरोपी अभिमन्यु राणा पुत्र नंदलाल हलधरपुर क्षेत्र के दतौडा गांव निवासी है।
विज्ञापन

29 सितंबर को हलधरपुर क्षेत्र के महुआमोड़ के पास स्थित डीडी पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरी ऑटो और एक प्राइवेट बस में टक्कर हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर तोड़फोड़ किया, पुलिस पर जानलेवा हमला किया। साथ पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह की तहरीर पर अभिमन्यू राणा सहित 13 नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी, सरकारी संपत्ति का नुकसान करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस घटना के बाद से अभिमन्यु राणा को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। शुक्रवार को उसने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। सीजेएम ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें