अंतर्राष्टीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान मेें नगर के ब्रह्मस्थान मंदिर पर हवन पूजन किया गया। तत्कालीन मुलायम सरकार के गोलीकांड में शहीद अयोध्या कारसेवकों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया।
इस अवसर पर संगठन के रामाशीष राय ने कहा कि पिछले 450 वर्षों से हिंदू अपने आराध्य श्रीराम के मंदिर निर्माण की राह देख रहा है। तमाम राजनेता राम नाम की महिमा से सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बन बैठे हैं। नागेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व में लाखों मस्जिद हैं पर मक्का-मदीना एक है। विश्व में लाखों चर्च हैं पर वेटिकन सिटी चर्च एक है। वैसे ही दुनिया मेें लाखों हिंदू मंदिर हैं। श्रीराम की जन्मस्थली एक है। हिंदुत्व का दंभ भरने वाली सरकार अगर अब भी अपने मंदिर निर्माण का वायदा पूरा नहीं करेगी तो आने वाले चुनाव में नो राम नो वोट का रास्ता अपनाया जाएगा। इस दौरान हरिओम सिंह, बलवंत सिंह, मनोज, अरुण, जयनाथ चौधरी, संजय पांडेय, मुन्ना पांडेय, हरीश चौरसिया आदि शामिल रहे।