जिले के पलिगढ़ क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का कॉलेज की छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की शाम वायरल हुआ। वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद जिले के स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों के साथ छात्रों में चर्चा का विषय बना रहा।
बताते चले कि रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिगढ़ क्षेत्र में एक मान्यता प्राप्त इंटर कालेज है। कॉलेज के प्रधानाचार्य का कॉलेज की ही इंटर की छात्रा के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रधानाचार्य और छात्रा के साथ की फोटो का कोलाज फोटो वाला वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने वायरल कर दिया। उधर शुक्रवार को जिले में वीडियो वायरल होने पर कॉलेज-विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ छात्रों में भी चर्चा का विषय बना रहा है। उधर गुरु और शिष्या का इस तरह का वीडियो वायरल होने पर जिले के शिक्षकों ने इसकी निंदा की। उन्होंने इसे अमर्यादित बताते हुए कहा कि इस तरह की घटना से गुरु-शिष्य की परंपरा धूमिल हुई है।