फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा में पूरा करें अधूरे शौचालय : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा किया। खामियां मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने विकास कार्यो को गति देेने और मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही बेसलाइन के आधार पर ब्लाक को ओडीएफ कराना सुनिश्चित करें। साथ ही चेताया कि ओडीएफ घोषित करने के बाद किसी तरह की शिकायत आने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शतप्रतिशत कार्य कराने की बात कही। साथ ही कहा कि अगर किसी अपात्र को योजना के तहत चिहिन्त किया गया है तो उससे रिकवरी की जाए। बैठक में खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव, प्रतीक राय, एडीओ पंचायत सतीश मौर्या, राजेश, दिनेश, प्रशांत, धनंजय, गौरव, अरविंद सिंह, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें