फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदान करने शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के तिनहरी स्थित श्यामा तिवारी महाविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के छात्रों को फार्म 6 के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले एसडीएम निरंकार सिंह ने मतदाता जागरूकता रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय प्रागंण से शुरू होकर हकारीपुर, परशुपुर आदि पुरवों से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर गोष्ठी मे तब्दील हो गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वो मतदाता बनें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करें। वहीं कॉलेज प्रबंधक रमेश तिवारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र व छात्राएं अपने नजदीक के बीएलओ से फार्म भरवाकर मतदाता बनने के अवसर का लाभ उठाए।
इस दौरान महाविद्यालय के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता का मंचन किया गया, जिसमें वोट के महत्व को नाटक के माध्यम से समझाकर मतदाताओं को प्रेरित किया गया । इस मौके पर प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी, उमेश तिवारी, रजनीश पांडे, अविनाश पाठक, प्रमोद, दुर्गेश व हीरानंद तिवारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें