फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा लेकर कई थाना क्षेत्रों में शांति समितियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें त्योहारों को शांतिपूवर्क और भाईचारे के बीच मनाए जाने पर बल दिया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

घोसी : एसडीएम डा. छेदीलाल सोनकर की अध्यक्षता में कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दुर्गापूूजा और दशहरा की तैयारियों के समितियों के पदाधिकारियों की समस्याएं सुनी। साथ ही निस्तारण का आवश्वासन दिया। मुहम्मदाबाद गोहना : कोतवाली में एसडीएम हरेराम यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बिजली, साफ़ सफाई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त की गई। वलीदपुर, मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, कोइरियापार आदि स्थानों पर होने वाली रामलीला में सुरक्षा बढ़ाने के सुझाव पर सीओ आलोक जायसवाल ने पुलिस व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया।
कोपागंज : थाना परिसर में शुक्रवार को सदर एसडीएम अनूप कुमार की अध्यक्षता में शांति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र में स्थापित होने वाले दुर्गापूजा पंडालों एवं आयोजक समितियों की जानकारी के साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एसडीएम ने नागरिकों से क्षेत्र में परम्परागत स्थापित होने वाले दुर्गा पूजा प़डालों एवं विजया दशमी मेला के आयोजन स्थलों की जानकारी ली। एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली, नगर पंचायत ईओ को पेयजल और सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश दिया। बैठक में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरिशकर जायसवाल , भोला सिंह, वीरेंद्र गुप्ता , डॉ. अजय यादव , संतोष चौबे, बुद्विराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुसुम्हां : शांति कमेटी की बैठक दोहरीघाट थाना परिसर में हुई। जिसमें दुर्गा प्रतिमाओं और दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनसहयोग की अपेक्षा की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी स्थानों पर पुलिस की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। अशांति फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी। इस मौके पर गुलाब चंद गुप्ता, प्रह्लाद मद्धेशिया, महंत काशीनाथ, प्रवीण राय, दयाशंकर मौर्य सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें