फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील की महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय ज्ञांती देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुन्निसां मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने कहा कि अपनी मांगों को सभी कार्यकर्ता और सहायक कार्यकर्ता दो और तीन अक्तूबर को लखनऊ पहुंचकर लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी। जिला अध्यक्ष शैलकुमारी सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा हमें सरकारी कर्मचारी करने के लिए चुनाव से पहले वादा किया था, लेकिन अभी तक हमें सरकारी कर्मचारी की मान्यता नहीं दी गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार जब तक हमें सरकारी कर्मचारी की मान्यता नहीं देती हैं, तब तक सभी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18 हजार की मासिक मानदेय दे। बैठक में पूनम विश्वकर्मा, गायत्री देवी, सुनीता, करीना, महिमा राय, सारिका गुप्ता, शगुफ्ता, सुमन, राधिका, विमला, नयनतारा सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें