कार-बथाना क्षेत्र के सोहबत बागदासी मोहल्ले में रविवार को एक कार और बाइक में आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर गांव निवासी प्रमोद 40 पुत्र श्रीराम रविवार की शाम बाइक से चिरैयाकोट आ रहा था। खहीहानी मार्ग स्थित सोहबतबागदासी मोहल्ले के पास सामने से आ रहे कार से आमने सामने भिड़त हो गई। दुर्घटना में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। उधर स्थानीय लोगों ने घायल को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।