फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी खोज अभियान के तहत गांवों में पहुंचा स्वाथ्य अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। टीबी के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग के क्षय रोग विभाग ने मरीजों से संबंधित पूरी जानकारी जुटाने के साथ सोमवार से विशेष खोज अभियान शुरू किया। 11 से 29 जून तक चलने वाले इस अभियान में विभागीय कर्मचारी टीबी के मरीजों की खोज करेंगे। पहले चरण में जिले की 10 फीसद आबादी के बीच यह अभियान चलाया जाना है, जिसमें मजदूर बस्ती, बीड़ी मजदूरी से जुड़े लोग के साथ ही ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों की बस्ती को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग की ओर से मरीजों के मिलने के बाद उनका नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को शुरू खोज अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड के चलीसवा, बनियापार, नरौनी, गालिबपुर गांवों पहुंची। टीम ने गांवों में इस दौरान 20 से ज्यादा मरीजों की जांच की, लेकिन इसमें कोई मरीज टीबी रोग से पीड़ित नहीं मिला। मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. ए पी सिंह ने बताया कि विकासखंड में टीबी के नए मरीजों को चिह्नित कर उन्हें रोगमुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 8 टीमों को गठन किया गया है, प्रत्येक टीम में तीन सदस्यों द्वारा नए मरीजों का जांच की जा रही है। टीम में डॉ. रामकुमार यादव, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. इकबाल अहमद, मोहम्मद नसीम अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें