फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम को मिली दो दर्जन आवासों में अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के भैसाखरग गांव में किए गए आवास आवंटन में व्यापक पैमाने पर बरती गई अनियमितता के मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार को जांच किया। जांच टीम के धमकने से हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के भैसाखरग गांव में आवास आवंटन में जमकर अनियमितता बरती गई है। एक ही व्यक्ति को बार-बार आवास योजना का लाभ दे दिया गया है। जबकि पात्रों को वंचित कर दिया गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने के लिए उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी ने आवास अनियमितता के मामले में एडीओ पंचायत हृदयेश पांडेय, एडीओ जुल्फेकार अहमद, रामाश्रय मल्ल सहित तीन सदस्यीय टीम गठित की। तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार को गांव जाकर जांच किया। जांच में पाया कि वर्ष 2017-18 मेें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 34 लोगों को आवास योजना का लाभ दिया गया है।जिसमें से दो दर्जन ऐसे लाभार्थी जो आवास योजना का लाभ ले चुके थे। जांच टीम के गांव में धमकते ही ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई। जांच टीम के अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें