फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज । थाना क्षेत्र के कसारा चौहान चट्टी के पास बुधवार की अल सुबह कुछ मनबढ़ों ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए शौच करने के लिए घर से निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ऑनर किलिंग का शिकार हुए इस दुर्घटना में घायल हुुए युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ हमलावर को पुलिस ने मौके से दबोचा। घायल युवक कुछ समय पहले हमलावर की बहन को भगाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद शादी कर लिया था।
विज्ञापन

घायल शुभम पुत्र नरायन चौहान कोपागंज थाने के कसारा चौहान बस्ती का निवासी है। युवक का पड़ोस की लड़की से प्यार हो गया। सामाजिक प्रतिबंध को देखते हुए दोनों लगभग एक वर्ष पूर्व घर से फरार हो गए। बाद में दोनों ने शादी कर लिया। इस दौरान काजू एक बच्ची का पिता भी हो गया। माता-पिता बनने पर प्रेमी युगल लंबे समय बाद छठ पर्व पर मंगलवार की शाम घर लौटे। उनके आने की सूचना लड़की के परिवार के लोगों को हो गई। इस दौरान आग बबूला हुए लड़की का भाई बुधवार की सुबह छह बजे के करीब शुभम पर उस समय धारदार हथियार से हमला किया, जब वह शौच के लिए घर से निकला। हमले में शुभम गंभीर रुप से लहुलूहान हुआ। उसके दोनों हाथ के ऊपरी हिस्से के पंजे कट कर झूल गए थे। हमलावरों ने शुभम की गर्दन पर भी वार किया। लेकिन संयोग ही था, कि वह बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। तभी किसी राहगीर ने इसकी सूचना शुभम के घरवालों को दी। परिवार के लोग घायल को लादफांदकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक कीं हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक शुभम के परिवार के लोगों ने घटना के बाबत तीन लोगों को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर, तीनों आरोंपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान नामजद एक आरोपी रामबहादुर पुलिस के हत्थे चढ गया। जबकि उसका भाई लालबहादुर और तेज बहादुर घर से फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें