फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल जन सुनवाई पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में मऊ जनपद को मंडल में पहला स्थान मिला है। जनपद की इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी सहित इस कार्य में लगे सभी अफसरों को बधाईयां दी। कमिश्नर ने पूरे प्रदेश में मऊ जनपद को जनशिकायतों को निस्तारित करने में अव्वल आने का आह्वान किया है। तहसील दिवसों से लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार निस्तारित करने के सख्त निर्देश जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने दे रखा है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी अफसरों को हिदायत दे रखा है कि किसी भी समस्या को लेकर यदि फरियादी उनके पास आता है तो उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसके मद्देनजर उन्होंने सभी अफसरों को सुबह नौ से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर जनता की शिकायतें निस्तारित करने के निर्देश दे रखे हैं। डीएम स्वयं भी अपने कक्ष में मौजूद रहकर जन शिकायतों का निस्तारण करने में रुचि लेते हैं। इसके अतिरिक्त जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के पूरी पारदर्शिता के साथ त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। शासन ने पूरे प्रदेश में जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की जनपदवार समीक्षा कराया है। इसमें जनसनुवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में मऊ जनपद को आजमगढ़ मंडल में प्रथम और पूरे प्रदेश में 18 वां स्थान मिला है। जनपद की इस उपलब्धि को मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने महत्वपूर्ण माना है। कमिश्नर ने इसके लिए जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें