हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गढ़वा मोड़ के पास से गुजराती युवतियों के गिरोह को गिरफ्तार कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बलिया लखनऊ राजमार्ग संख्या-34 पर गड़वा मोड़ के पास पैंट शर्ट पहने 9 युवतियां शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे वाहनों को जबरदस्ती रोकवा कर दान के नाम पर अवैध वसूली कर रही थीं।
इससे सड़क पर जाम भी गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया तो विरोध करने लगीं। बात बढ़ती देख पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और थाने ले आई। पूछताछ के बाद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने रिश्वतखोरी, गलत तरीके से किसी को सड़क पर रोक कर परेशान करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। पूछताछ में सभी ने युवतियों ने अपना नाम गुजरात प्रांत के अहमदाबाद जनपद के बटवा थाना क्षेत्र के चारमालिया निवासी पूजा बारोत पुत्री लालचंद बारोत, अंजलि पुत्री पूरन, टीना, खुशी, अनु , कोमल, रेनू, अंजलि पुत्री श्याम और कोमल बताया।