फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी के परिजनों सहित 9 मिले कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 294

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शनिवार को बीएचयू से 9 पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। इसमें दुबारी पुलिस चौकी इंचार्ज तथा फतेहपुर मंडाव सीएचसी प्रभारी के परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं दो मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं, जो कि प्रवासी हैं। वहीं एक मरीज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मिला है। इसके साथ मरीजों की संख्या 294 पहुंच गई। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 147 पहुंच गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को दोपहर में बीएचयू से आठ रिपोर्ट मिली। सभी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। बताया कि रिपोर्ट में मधुबन तहसील के दुबारी पुलिस चौकी इंचार्ज पॉजीटिव मिले हैं। वहीं चार मरीज फतेहपुर मंडाव सीएचसी प्रभारी के परिजनों की हैं। हालांकि यह चारों मरीज बलिया जिले के हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आया मरीज भी पॉजिटिव मिला।
जबकि एक मरीज नगर क्षेत्र की महिला है मरीज गाजीपुर जिले के सादीपुर निवासी हैं। इसके अलावा एक मरीज कोपागंज ब्लॉक के लैरोदोनवार गांव के मनारीपुरवा निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला।वहीं मुहम्मदाबाद गोहना के भदेड़ गांव में युवक कोरोना संक्रमित मिला। बोले कि कोपागंज तथा मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के दोनों मरीज मुंबई से लौटे थे।
विज्ञापन

बोले कि गाजीपुर, बलिया जिले के पांच मरीज को जिले के मरीजों में नहीं जोड़ा जाएगा, इसकी सूचना दोनों जिले के प्रशासन को दे दी गई हैं। वहीं जिले में मिले तीन नए मरीजों से संख्या 294 पहुंच गई हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की 147 हो गई, जबकि 144 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मृत्यु के बाद मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें