फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा निरस्त ट्रेनों को संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जंक्शन पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के चौथे दिन शुक्रवार को भी छपरा इंटरसिटी, बापूधाम एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें निरस्त रही। इसके चलते गोरखपुर-वाराणसी तथा आजमगढ़-बलिया रूट पर आवागमन प्रभावित रहा। वहीं कई ट्रेनों को स्थान परिवर्तित कर चलाया गया। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक कार्य समाप्त होते ही शनिवार की सुबह से निरस्त ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन पर बने वाशिंगपिट को ट्रैक से जोड़ने के लिए 26 फरवरी से शुरू नान इंटरलॉकिंग कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे बापूधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस, छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, अप तथा डाउन मऊ- लखनऊ जं. एक्सप्रेस के अलावा छपरा- मऊ सवारी गाड़ी, गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, वाराणसी सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी, भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, आजमगढ़- मंडुआडीह सवारी गाड़ी, वाराणसी सिटी-आजमगढ़ सवारी गाड़ी, शाहगंज-औड़िहार सवारी गाड़ी सहित 12 ट्रेनें निरस्त रहीं। इसके चलते पिपरीडीह, दुल्लहपुर, जखनिया, सादात, इंदारा, कीड़िहरापुरा, बेल्थरारोड जैसे स्टेशन से आने वाले यात्री परेशान रहे।
स्टेशन अधीक्षक ददन राम ने बताया कि वाशिंगपिट को जोड़ने के लिए चार दिनों से किया जा रहा नान इंटरलॉकिंग कार्य शुक्रवार की देर रात खत्म होगा। इसके बाद निरस्त ट्रेनों का संचालन पुन: शनिवार से शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें