मधुबन। तहसील क्षेत्र के जजौली में स्थित रामलीला समिति के भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण की सूचना पर शुक्रवार को एसडीएम निरंकार सिंह खुद गांव पहुंचे। जहां रामलीला समिति तथा ग्रामीणों का बयान दर्ज कराते हुए मामले का हल आपसी सहमति से निकालने की अपील की।
रामलीला समिति के कल्पना तिवारी, सर्वजीत मल्ल, बबलु शुक्ल आदि का कहना था कि रामलीला समिति के जिस भूमि को संबंधित व्यक्ति बैनामा शुदा बता रहा है। उस भूमि को बैनामा करने वाले परिवार के दादा परदादा ने दान पत्र द्वारा भूमि को रामलीला समिति को दे दिया था। वही दूसरे पक्ष के शिवानंद मल्ल ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि जिस भूमि को दान बताया जा रहा है वह गाटा संख्या हमारे द्वारा बैनामा लिया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद एसडीएम ने गांव के बुजुर्गों से भी इस बाबत जानकारी हासिल की। इसके बाद एसडीएम ने दोनों पक्षों को इस विवाद का हल निकालने के लिए आपसी सहमति स्थापित करने की अपील की। इस अवसर पर बबलू शुक्ला, इंद्रसेन मल्ल, प्रदीप वर्मा, उग्रसेन मल्ल, हेमंत, नागेंद्र आदि रहे।