मऊ/वलीदपुर। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को मऊ और इंदारा जंक्शन के साथ ही मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। मुहम्मदाबाद में आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर अवैध रूप से घूम रहे चार लोगों को पकड़ा, बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। साथ ही रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तत्काल खाली कराने का निर्देश दिया।
शुक्रवार को मऊ जक्शंन और इंदारा जंक्शन पर आरपीएफ प्रभारी डीके राय और जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कृषक एक्सप्रेस, डीएमयू पैसेंजर, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित 10 से ज्यादा ट्रेनों में चेकिंग की गई। वलीदपुर : आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के आरपीएफ निरीक्षक राशिद मिर्जा बेग ने मुहम्मदाबाद में चेकिंग चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ ने यात्रियों को जागरूक करते हुए हेल्प लाइन नंबर 182 की जानकारी दी। इस दौरान रेलवे पुलिस ने प्लेटफॉर्म के आसपास निरीक्षण किया। वहीं अतिक्रमण हटाने के बाद पुन: रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पुन दुकान लगाने वाले कई दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए। वहीं चार लोगों को बिना वजह से घूमते हुए पकड़ा, लेकिन बाद में उन्हें समझा कर छोड़ दिया।