कुसुम्हा। उपजिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर तथा जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की यूरिया की दुकानों पर छापेमारी की। इससे निजी दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
साधन सहकारी समितियों में यूरिया नदारद रहने से निजी दुकानदार किसानों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं। शिकायत पर उपजिलाधिकारी घोसी छेदीलाल सोनकर तथा जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गोंठा सहित विभिन्न स्थानों की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही खाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके मौके से फरार हो गए। गोठा स्थित एक खाद की दुकान पर खाद का रेट का ंलिखा न मिलने सहित कई अनियमितता मिलीं। एसडीएम ने रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि किसान यूरिया 299 रुपये प्रति बोरा की दर से ही खरीदें।