फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से आई अफसरों की टीम ने किया आदर्श गांव डुमराव का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम । सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित परदहां ब्लाक के डुमरावं गांव में शुक्रवार को भारत सरकार के रूरल डेवलपमेंट मंत्रालय के चीफ कंट्रोलर आफ एकाउंट अधिकारी अजय शंकर सिंह ने चार सदस्यीय टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया। साथ ही गांव के प्राथमिक विद्यालय एक पर चौपाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को हल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सांसद हरिनरायन राजभर ने वीर रसावतार महाकवि पंडित श्याम नारायण पांडेय के गांव डुमरावं को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत 2014-15 में गोद लिया था। यहां ओवर हेड टैंक, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, आंगनबाड़ी केंद्र, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा और विधवा पेंशन आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं की जानकारी ली । साथ ही हाल के दिनों में कराए गए विकास कार्यों में दो लाख पचास हजार लीटर के ओवर हेड टैंक, आंगनबाड़ी केंद्र, शौचालय और आवास का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
गांव के निरीक्षण के बाद अजय शंकर सिंह ने बताया कि हमारी टीम जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग, वृद्धा और विधवा पेंशन सहित सभी योजनाओं का सत्यापन कर रही है। इसी क्रम में टीम डुमरावं गांव में कराए गए सभी योजनाओं और कामों का सत्यापन करेगी। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्य का लेखा जोखा हमारे यहां मंत्रालय के पोर्टल पर अंकित होता है। रैंडम के आधार पर मंत्रालय से टीम गांवों में पहुंचकर कराए गए विकास कार्यों और योजनाओं के लाभार्थियों से मौके पर पहुंचकर सत्यापन करती है। इसकी रिपोर्ट जिले के साथ मंत्रालय को सौंप दी जाती है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश तिवारी, यशपाल सिंह, अनुपमा सिंह, गोपाल पांडेय, बबलू सिंह, धनंजय सिंह, प्रशांत राजेश कुमार और अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें