फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह फहद की कामयाबी से गदगद हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा नौ सेना अकादमी परीक्षा 2018 में नगर के रौजा निवासी शाह फहद ने सफलता हासिल किया है। शाह फहद की तैनाती सब लेफ्टिनेंट पर पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन

रौजा निवासी शाह फहद शुरू से मेधावी छात्र रहा है। सैनिक स्कूल रीवा मध्यप्रदेश से वर्ष 2018 मेें 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी वर्ष संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा नौ सेना अकादमी परीक्षा 2018 के लिए आवेदन किया। पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई। शाह फहद की तैनाती सब लेफ्टिनेंट पर पर तैनाती हुई है। शाह फहद ने बताया कि नौ सेना अकादमी में तैनाती पहली पंसद है। चार वर्ष तक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सब लेफ्टिनेंट पद पर तैनाती मिलेगी। पिता इम्तेयाज अहमद बुनकर हैं। शाह फहद की कामयाबी पर नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल सहित प्रबुद्ध नागरिकों ने शाह फहद की सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें