आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ब्लॉक मुहम्मदाबाद गोहना की बैठक रविवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पर हुई। बैठक में 8 और 9 जनवरी को होने वाले दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई।
बैठक को संबोधित करती हुई आंगनबाड़ी प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुननिशा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि 120 दिन में हम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी बनाने के साथ उन्हें सम्मानजनक वेतन दिया जाएगा। लेकिन सरकार द्वारा अपना वायदा पूरा नहीं किया गया। वहीं जिलाअध्यक्ष शैल कुमारी ने कहा कि 9 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित हाइडील कॉलोनी शवि मंदिर पर सुबह 10 बजे विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली जाएगी। जहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। बैठक में प्रमिला देवी, महिमा, रानीदेवी, पूनम विश्वकर्मा, सुनीता जायसवाल, सुधा राय, सुशीला देवी, रीना देवी, विद्यावती यादव, सविता देवी, मीना देवी, नजमा, मनसा यादव, माधुरी गिरी आदि मौजूद रही।