फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डाक टिकट पर अंकित किया जाए राजभर’

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सूत्री मांगों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी छठें दिन रविवार को भी कलेक्ट्रेट पर क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। इस दौरान 27 प्रतिशत आरक्षण वाले ओबीसी में तीन वर्ग बनाने की मांग के साथ ही पीएम मोदी द्वारा जारी डाक टिकट पर सुहेलदेव के साथ राजभर शब्द अंकित कराने की मांग भी शामिल कर दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इंदल राजभर ने कहा कि सुभासपा के सहयोग से भाजपा की प्रदेश में सरकार बनी। आज सुभासपा अपने वादों को निभाने के लिए सरकार से कह रही है तो सरकार आनाकानी कर रही है। कहा कि ओबीसी में आज तक कुछ जातियों का ही विकास हुआ है तो कुछ जातियों का विकास रुका हुआ है। जिन जातियों का विकास नहीं हुआ है। सरकार को आरक्षण के माध्यम से सर्वाधिक पिछड़ी जातियों का विकास करना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता राजभर ने कहा कि जब चुनाव आता है तो सरकार किसानों का कर्ज माफी जैसी रणनीति बनाती है। जिन गरीब व्यक्ति के पास पॉच मंडा तक जमीन है उसको किसान बनाकर केसीसी का लाभ उठाने का पात्र बनायें। उसे सरकार के तरफ से कर्ज मिलना चाहिए।
इस दौरान दीनानाथ यादव, अंगद राजभर, नीलम यादव, अवधेश राजभर, रामनवमी राजभर, महफूज आलम, गुलाब राजभर, अविनाश राजभर, राजेश वर्मा, राजनाथ राजभर, बालदीन राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें