घोसी। सर्वोदय पीजी कालेज में तीन दिसंबर से हो रहे चुनाव प्रक्रिया में प्रत्याशियों को हर हाल में आचार संहिता का पालन करना होगा अन्यथा चुनाव लड़ने की योग्यता होने के बाद भी अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी आचार संहिता का अवहेलना करने वाले प्रत्याशी स्वयं होंगे।
प्राचार्य डॉ. करुणानिधान उपाध्याय तथा निर्वाचन अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार पांडेय ने एक बयान में कहा है कि चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं संयुक्त मंत्री के लिए चुनाव प्रक्रिया तीन दिसंबर से शुरू होगी। कोई भी प्रत्याशी अन्य प्रत्याशियों के व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणी नहीं करेगा। मतदान के दिन मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार या मतदाता संपर्क नहीं करेगा। प्रत्याशी किसी कक्षा में पठन पाठन के दौरान घुसकर प्रचार नहीं करेगा। प्रत्याशी के लिए महाविद्यालय का पूर्णकालिक नियमित छात्र छात्रा होना चाहिए।