फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क ध्वस्त होने से बैंकिंग कार्य ठप, हलकान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीपुर। बीएसएनएल का नेटवर्क खराब होने के चलते गुरुवार को रानीपुर ब्लॉक के दो सरकारी बैंकों में सेवा पूरी तरह से ठप हैं। कामकाज पूरी तरह से ठप होने से उपभोक्ता परेशान रहे। इस दौरान सैकड़ों उपभोक्ता सुबह से शाम तक नेट के ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन समस्या ठीक न होने से उन्हें वापस घरों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लॉक के फतेहपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ब्लाक के चकिया, गोकुलपूरा, अस्तीभवन, अमारी, कसारी आदि गांवों के कई उपभोक्ता गुरुवार की सुबह 11 बजे बैंक पहुंचे। जहां कुछ देर बाद ही बैंक कर्मचारियों द्वारा नेट ठप होने से कामकाज प्रभावित होने की बात कही। यही स्थिति ब्लाक के महासो स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सुबह से बीएसएनएल का नेटवर्क प्रभावित होने के चलते उपभोक्ता परेशान रहे। दिन भर दोनों बैंक में बैंकिंग सेवा बंद होने से ग्राहकों को तमाम फजीहत झेलनी पड़ रही है। कई घंटे तक उपभोक्ता परेशान होने के बाद दोनों बैंकों से वापस लौटे। महासो शाखा प्रबंधक अर्जुन पंडित ने बताया कि इसकी शिकायत टीडीएम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें