मुहम्मदाबाद गोहना। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना में तीन दिवसीय पुरातन छात्र सम्मेलन एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। आयोजन के प्रथम दिन 50 छात्राओं का पंजीयन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगोली मेंहदी आदि प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन किरन सिंह ने छात्राओं को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न टिप्स दिए। बाद में पुरानी छात्राओं द्वारा आई नई छात्राओं को यहां के रख रखाव साफ सफाई एवं बेहतर कार्य के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षिका दुर्गावती, निकिता, एकता राय ज्योति चौबे, बृजेश कुमार, मनोज तिवारी, रमेश कुमार समेत समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।