फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की तैयारियां अंतिम दौर में, चांद के दीदार का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ईदुल फित्र की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था खास तौर से मस्जिदों और ईदगाहों पर की गई है। पर्व के मद्देनजर गुरुवार को ईदगाहों, मस्जिदों तथा गलियों, मुहल्लों में सफाई युद्धस्तर पर चल रहा था। वहीं बाजारों में सुबह से शाम तक गहमागहमी रही। देर शाम तक लोग छतों पर चांद के दीदार को डटे रहे।
विज्ञापन

ईद के मद्दनेजर नगर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, रौजाबाजार और सिंधी कालोनी इलाके की दुकानों पर कपड़े, सजावट के सामान, सौंदर्य प्रसाधन के सामान और सेवईं आदि के खरीददारों की भीड़ रही। ईद पर नगर क्षेत्र के कुल 35 मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसमें खास तौर से नई इदगाह पहड़पुरा, बड़ी ईदगाह औरंगाबाद,मुस्लिम इंटर कालेज, जामा मसजिद शाही कटरा, जामा मसजिद मिर्जाहादीपुरा, तालीमुद्दीन इंटर कालेज आदि स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके मद्देनजर मस्जिदों, ईदगाहों, गली, मुहल्लों की सफाई युद्धस्तर पर होती रही। ईद के त्योहार को मद्देनजर नगरपालिका प्रशासन की तरफ से गुरुवार को नगर के समस्त गलियों एवं मुहल्लों में युद्ध स्तर पर सफाई कार्य चल रहा था। इसी के साथ ईदगाह के रास्तों की भी मरम्मत कराई जा रही थी। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहनाकोतवाली क्षेत्र में ईद को सकशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के 54 ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें