मऊ। मंडलायुक्त आजमगढ़ के आदेश के विरुद्ध सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ के प्रस्ताव के समर्थन में अधिवक्ताओं का हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहां। इसके चलते वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक मंडलायुक्त अपना आदेश वापस नहीं लेते हैं या उनका स्थानांतरण करने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
तहसील सदर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष सिंह और मंत्री शिवनरायन राय ने भी मंडलायुक्त के आदेश वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। मधुबन तहसील के अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त के आदेश का विरोध उसे वापस लेने की मांग की। घोसी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर मंडलायुक्त से अपना आदेश वापस लेने की मांग किया। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के अधिवक्ताओं ने भी पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।